Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधज्वालापुर से महिलाओं के लाखों रुपए लेकर युवती फरार

ज्वालापुर से महिलाओं के लाखों रुपए लेकर युवती फरार

हरिद्वार। ज्वालापुर से एक महिला ने आसपास के महिलाओं के लाखों रुपए लेकर फरार हो गई। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को संयुक्त रूप से शिकायत दी है। महिलाओं ने बताया कि करीब 10 साल से एक महिला ज्वालापुर के मोहल्ला कोटरवान में रहती आ रही थी। उसने आसपास के महिलाओं को माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाए हुए थे। साथ ही विश्वास बनाते हुए कमेटी भी डाली हुई थी। ऐसा बताया गया है कि महिला अपने परिवार समेत फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि महिला पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बताई गई है, उसकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments