Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डट्रेन से धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे 325 कांवड़ यात्री, GRP ने पहचान कर...

ट्रेन से धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे 325 कांवड़ यात्री, GRP ने पहचान कर शटल बसों से भेजा वापस

हरिद्वार। ट्रेन से हरिद्वार पहुंचे 325 कांवड़ यात्रियों को शटल बसों से वापस भेज दिया गया है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम ने मसूरी, बाड़मेर, अमृतसर, हावड़ा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में चेकिंग कि इनमें 325 कावड़ यात्रियों को जीआरपी ने पहचान लिया।

उन्होंने सभी को हर की पैड़ी जाने से रोकते हुए रेलवे स्टेशन परिसर से ही सेटल बसों में बैठाकर जनपद की सीमाओं से बाहर भेज दिया गया। यह सभी यात्री हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के थे। जीआरपी के एसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि लक्सर, रुड़की, ज्वालापुर और हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीमें लगातार कावड़ यात्रियों की चेकिंग कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments