Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और तीन साल की...

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

हादसे में बाद जुटी भीड़

उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्राली ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में दंपती और उनकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बच्ची को हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार, रुड़की के पुहाना निवासी सोनू उर्फ इरशाद अपनी पत्नी नाजमा के साथ पुरकाजी से घर लौट रहा था। उनके साथ उनकी दो बच्चियों भी थीं। जैसे ही वह झबरेड़ा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सोनू, नाजमा और एक बच्ची की मौके पर जान चली गई।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

चालक की तलाश में जुटी पुलिस
उधर, सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिवारजन व ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएचओ झबरेड़ा धर्मेंद्र राठी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments