Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतीन बेटे होते हुए भी भूखे रहने को मजबूर बुजुर्ग, बेटे-बहू की...

तीन बेटे होते हुए भी भूखे रहने को मजबूर बुजुर्ग, बेटे-बहू की करतूत सुन भर आई दारोगा की आंखें

रुड़की: कोतवाली पहुंचे बुजुर्ग ने बेटे और बहू की शिकायत की तो पुलिस भी दंग रह गई। बुजुर्ग ने बताया कि उसका बेटा और पुत्रवधु खाना नहीं देते। उसके तीन बेटे है। तीनों पर आरोप लगाए। पुलिस ने बेटों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की और बुजुर्ग का ध्यान रखने की हिदायत भी दी।

सिविल लाइंस निवासी 85 साल के एक बुजुर्ग सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि वह सरकारी विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी हैं। उनका एक बेटा बाहर रहता है, जबकि दो उनके साथ रहते हैं। आरोप लगाया कि साथ रहने वाले दोनों बेटे दुकान करते हैं। बेटे और उनकी पत्नी उसे खाना नहीं देते।

दी जाती है घर से निकालने की धमकी
बार-बार उन्हें खाना मांगना पड़ता है। जब वह खाना मांगते हैं, तो उन्हें बुरी तरह से अपमानित किया जाता है। यहीं नहीं, उन्हें घर से निकालने की धमकी दी जाती है। यह कहते हुए बुजुर्ग की आंखों में आंसू आ गए, जिसे सुनकर दारोगा का भी दिल पसीज गया।

दारोगा ने दोनों बेटों को कोतवाली बुलाया। साथ ही उन्हें फटकार लगाई। दारोगा ने बताया कि बुजुर्ग पिता की सेवा करना फर्ज भी है और धर्म भी है। दोनों बेटों ने कहा कि वह उनके साथ ऐसा नहीं करते हैं। कई बार उनके पिता गुस्सा करते हैं।

दोनों बेटों ने पिता का ध्यान रखने का आश्वासन दिया
उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे से पिता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कोतवाली के उप निरीक्षक बारू सिंह चौहान ने बताया कि मामला निपट गया है। दोनों बेटों ने पिता का ध्यान रखने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments