Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरतीर्थ नगरी में तेंदुए आतंक, युवक को बनाया निवाला

तीर्थ नगरी में तेंदुए आतंक, युवक को बनाया निवाला

हरिद्वार। संवाददाता। हरिद्वार में तेंदुए ने एक और युवक को निवाला बना दिया। भेल से सटे जंगल में युवक का शव मिला है। रानीपुर क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बना हुआ है। दीपावली के समय एक बुजुर्ग को भी तेंदुआ अपना निवाला बना चुका है। इसके बाद तेंदुए को भेल क्षेत्र में सड़कों और आबादी वाले इलाकों में कई बार देखा जा चुका है।

शनिवार को भेल क्षेत्र से सटे जंगल में सीआईएसफ यूनिट के पीछे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया युवक को तेंदुए ने मारा है और उसके शरीर का काफी हिस्सा खाया हुआ है। चेहरा बुरी तरह से नोचा होने के कारण उसकी शिनाख्त भी नहीं हो पाई है।

सूचना पर वन विभाग की टीम और रानीपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। रानीपुर कोतवाल शंकर बिष्ट ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments