Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डत्रिवेंद्र का केजरीवाल पर निशाना,रक्तदान के लिए लोगों को किया प्रेरित

त्रिवेंद्र का केजरीवाल पर निशाना,रक्तदान के लिए लोगों को किया प्रेरित

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रुड़की पहुंचकर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बरगलाने का काम किया है। रुड़की गंगनहर किनारे आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट के अनुसार पर्यावरण असंतुलन के कारण करीब 8 करोड़ लोग बीमार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में पौधारोपण की शुरुआत की गई है। जिसमें पीपल, बरगद, नीम आदि के ऐसे पौधे लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि एक लाख पौधों को लगाने का लक्ष्य है। रक्तदान का आह्वान भी किया था। जिसमें युवाओं ने उत्साह दिखाया । अब सितंबर में रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है इस स्थिति में सभी युवा बढ़ चढ़कर रक्तदान करें। आम आदमी पार्टी के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपना चेहरा सम्भाल ले उन्होंने दिल्ली की जनता को बरगलाने का काम किया है। उत्तराखंड की जनता उनके मंसूबों को जान चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने कभी क्षेत्रीय दलों को मान्यता नही दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments