Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदहेज उत्पीड़न में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, पति समेत 6 पर...

दहेज उत्पीड़न में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, पति समेत 6 पर मुकदमा दर्ज

लक्सर: दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। साथ ही दहेज में कार व आठ लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित कुन्हारी निवासी रिहाना अंजुम की शादी 14 अप्रैल 2020 में फरमान अली पुत्र इमरान निवासी मौहल्ला ढाब सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। साथ ही मायके से दहेज में कार व दो लाख की नकदी लाने का दबाव बनाने लगे। महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया।

आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज के लिए उसका लगातार उत्पीड़न करते रहे। साथ ही दहेज न मिलने पर मारपीट करने लगे। 15 मार्च 2021 को रिहाना अंजुम ने ससुराल पक्ष के उकसाने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर रूप से खराब होने पर रिहाना को मैक्स वेल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत को गम्भीर देखते हुए उसे जौलीग्रांट हायर सैन्टर रैफर कर दिया जहा रिहाना अंजुम मौत जिन्दगी से जूझ रही है।महिला ने कोतवाली में तहरीर दी।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति फरमान समेत सास खुर्शीदा ससुर इमरान देवर नावेद आजम समीर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments