Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदादा की इच्छा पूरी करने को दूल्‍हे ने किया दुल्‍हन का ऐसा...

दादा की इच्छा पूरी करने को दूल्‍हे ने किया दुल्‍हन का ऐसा स्‍वागत, जिसे देख हर किसी ने कहा- ‘वाह क्‍या बात है’

रुड़की : रुड़की का एक दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में बिठाकर लाया। रुड़की में अचानक हेलीकॉप्टर की लैंडिंग देख लोगों की भीड़ लग गई। शहरवासियों ने नई दुल्हन का तालियां बजाकर स्वागत भी किया और जिसने भी यह नजारा देखा उसने कहा- वाह क्‍या बात है।

दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में बिठाकर रुड़की लाया
जानकारी के मुताबिक रुड़की के चावमंडी निवासी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय कुमार धीमान के पुत्र तुषार की बरात दो दिसंबर को जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम बिजनौर के चांदपुर स्थित एक वैंकट हॉल में संपन्न हुआ। जिसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन नेहा धीमान को हेलीकॉप्टर में बिठाकर रुड़की लाया।

रुड़की के केएल डीएवी मैदान में सुबह करीब दस बजे हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई तो लोगों की भीड़ भी वहां लग गई। जब हैलीकॉप्टर से दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर उतरा तो लोगों ने तालियां बजाकर नवयुगल का स्वागत किया।

वहीं पहले से मौजूद परिजनों ने भी दुल्हन का स्वागत किया। दूल्हे की पिता संजय कुमार धीमान ने बताया कि उनके पिता पीएस धीमान जो कि आइआइटी से सेवानिवृत हैं। वह तुषार को बचपन से ही कहते थे कि उसकी दुल्हन हेलीकॉप्टर में लाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी इस इच्छा को पूरी करते हुए हेलीकॉप्टर बुक किया गया। पीएस धीमान अभी कोर में प्रोफेसर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments