Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदिल्ली से फरार 50 का इनामी बदमाश हरिद्वार से गिरफ्तार, 2019 में...

दिल्ली से फरार 50 का इनामी बदमाश हरिद्वार से गिरफ्तार, 2019 में हत्या करने के बाद से था फरार

हरिद्वार। हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दिल्ली से फरार 50 के इनामी बदमाश को धर-दबोचा है। आरोपित ने सितंबर 2019 में नई दिल्ली के उस्मानपुर थाना क्षेत्र में उसने सूफी कलवा नामक बदमाश का मर्डर किया था। तभी से वह फरार चल रहा है। 

एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि पुलिस की एक टीम किसी मामले में फरार चल रहे आरोपित की तलाश में जुटी थी। टिहरी विस्थापित कॉलोनी के पास एक संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अब्बास उर्फ राजू बेचैन निवासी ब्रह्मपुरी नई दिल्ली बताया।

उसने पूछताछ में कबूल किया कि सितंबर 2019 में नई दिल्ली के उस्मानपुर थाना क्षेत्र में उसने सूफी कलवा नामक बदमाश का मर्डर किया था। तभी से वह फरार चल रहा है और दिल्ली पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम रखा है। इस पर हरिद्वार की पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा तो बदमाश के कुबूलनामे की तस्दीक हुई। एसएसपी ने बताया कि दिल्ली पुलिस शिद्दत से इनामी की तलाश में जुटी थी। बदमाश के कब्जे से 9 एमएम का पिस्टल और छह जिंदा कारतूस मिले हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments