Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदूसरे समुदाय के युवक ने नाबालिक को रास्ते में छेड़ा, विरोध करने...

दूसरे समुदाय के युवक ने नाबालिक को रास्ते में छेड़ा, विरोध करने की छात्रा से की बदतमीजी

रुड़की: जोरासी गांव में नाबालिग छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने आरोपित युवक के भाई को हिरासत में लिया है।

साइकिल रोक ली और छेड़छाड़ कर दी
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की जौरासी गांव निवासी एक नाबालिक कक्षा नौ की छात्रा है। मंगलवार को वह ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उसकी साइकिल रोक ली और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। जब छात्रा ने विरोध किया तो युवक अभद्रता करने लगा। जिस पर उसने शोर मचा दिया। 

शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देख आरोपित फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा हुआ। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपित युवक के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एएसपी निहारिका तोमर ने बताया कि पुलिस को इस मामले में तहरीर मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है। युवक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments