Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदेर रात घर में घुसे तीन हथियारबंद बदमाश, की लूटपाट; धमकी देते...

देर रात घर में घुसे तीन हथियारबंद बदमाश, की लूटपाट; धमकी देते हुए फरार

रुड़की: रुड़की के गणेशपुर में देर रात तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की और उसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया।

सूचना मिलते ही भाजपाई बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथी गंगनहर कोतवाली पहुंचकर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली में जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि मकान मालिक भाजपा संगठन से जुड़ा हुआ है। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

घटनाक्रम के मुताबिक रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर निवासी संदेश तोमर के घर में गुरुवार की देर रात तीन हथियारबंद बदमाश घुस गए। बदमाशों ने हथियारों के बल पर आतंकित कर घर में लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने धमकी दी और इसके बाद बदमाश फरार हो गए।

घटना की सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। घटना से आक्रोशित काफी संख्या में लोग कोतवाली गंगनहर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बल भारती ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments