Monday, March 9, 2026
Homeअपराधपत्नी को बेटे सहित मायके भेजकर कर पति ने कर ली दूसरी...

पत्नी को बेटे सहित मायके भेजकर कर पति ने कर ली दूसरी शादी,जानें कैसे हुआ खुलासा

हरिद्वार में युवक ने अपनी पत्नी को बेटे सहित लक्सर में उसके मायके भेज दिया। इसके बाद सालों तक विदाई कराने से ना नुकर करने पर ससुरालियों को शक हुआ तो उन्होंने जानकारी ली। पता चला कि युवक दूसरी शादी करके रह रहा है। परिजनों ने कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी पक्ष को भी कोतवाली बुलवाया है। लक्सर से सटे गांव के व्यक्ति ने करीब आठ नौ साल पहले अपनी बेटी की शादी हरिद्वार जिले में ही झबरेड़ा थाना क्षेत्र के युवक के साथ की थी। शादी के बाद युवती ससुराल में रह रही थी। शादी के डेढ़ दो साल बाद उसे पति से उसे एक बेटा भी हुआ। इस दौरान युवती की अपनी ननद से अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

इसे देखते हुए युवक ने पत्नी को बेटे संग यह कहकर उसके मायके भेज दिया कि बहन की शादी करके वह उसे वापस ले आएगा। इसके बाद सालों बीतने पर भी वह पत्नी को विदा कराने नहीं आया। इस दौरान पत्नी व उसके परिजनों ने कइ्र बार उसे विदाई कराने का कहा, पर वह चक्कर देने ला। शक होने पर परिजनों ने उसके गांव पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि युवक ने खुद को कुंआरा बताकर किसी दूसरी युवती से शादी कर ली है, और दोनों बतौर पति पत्नी उसी घर में रह रहे हैं।

पहली पत्नी के होते हुए दामाद द्वारा दूसरी शादी करने का पता चलते ही परिजन स्तब्ध रह गए। इसके बाद वे अपनी बेटी व उसके बेटे को लेकर सीधे लक्सर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि मामला झबरेड़ा थाना क्षेत्र का है। फिर भी आरोपी युवक को कोतवाली बुलवाया गया है। युवक ने रविवार को आने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments