Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपूर्व जिपं अध्यक्ष समेत नौ के नामांकन निरस्त, चुनाव अधिकारी के निर्णय...

पूर्व जिपं अध्यक्ष समेत नौ के नामांकन निरस्त, चुनाव अधिकारी के निर्णय पर उठ रहे सवाल

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और बसपा के प्रत्याशी सुभाष वर्मा समेत नौ प्रत्याशियों का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है। रात 12:00 बजे के बाद निरस्त किए गए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पर्चे पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

दरअसल, उनका नामांकन दो पत्नियां होने पर आई आपत्तियों के कारण निरस्त किया गया है।

जबकि बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि वह पूर्व में भी दो पत्नियां होने पर चुनाव लड़ चुके हैं। उधर, जब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का नामांकन पत्र निरस्त करने पर डिप्टी कलेक्टर और चुनाव चुनाव अधिकारी विरजेश तिवारी से पूछा गया तो वह कोई उत्तर नहीं दे पाए। सुभाष भगवानपुर ब्लॉक की आदमपुर सीट से बसपा प्रत्याशी बनाए गए थे, लेकिन उनका नामांकन पत्र निरस्त होने पर अब उनके बेटे नवनीत चौहान को बसपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments