Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रधानपति की प्रताड़ना से परेशान दो ग्रामीणों ने घर को ताला लगा...

प्रधानपति की प्रताड़ना से परेशान दो ग्रामीणों ने घर को ताला लगा किया पलायन, पुलिस जांच में जुटी

रुड़की। भगवानपुर ब्लॉक के किशनपुर जमालपुर गांव निवासी दो ग्रामीण घर को ताला लगाकर गांव से पलायन कर गए। घर के मेनगेट पर उन्होंने बोर्ड लगाया है। जिसमें लिखा है कि वह प्रधानपति की प्रताड़ना से परेशान होकर गांव से जाने को मजबूर हैं। वहीं मामला संज्ञान में आते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू की है।

भगवानपुर ब्लॉक के किशनपुर जमालपुर गांव निवासी तैय्यब और एक अन्य ग्रामीण बुधवार सुबह अपने घर को ताला लगाकर गांव से पलायन कर गए हैं। उन्होंने अपने घर के दरवाजे के मेन गेट पर एक बोर्ड लगाया है। जिसमें लिखा है कि वह गांव के प्रधान पति की प्रताड़ना से परेशान होकर गांव से पलायन करने को मजबूर हैं। बुधवार सुबह जब कुछ ग्रामीणों ने यह बोर्ड देखा तो यह बात गांव में आग की तरह फैल गई।

जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई ।यह जानकारी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंची तो वह भी सकते में आ गए। पुलिस की एक टीम गांव में पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि गांव के ग्रामीण मकान को ताला लगाकर यहां से चले गए है। पुलिस ग्रामीणों को तलाश कर रही है जिससे कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले तैयब और दूसरे ग्राम में लिखा प्रधान पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था इनके बीच कुछ समय से किसी मामले को लेकर तनातनी चल रही है ।प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है । साथ ही अधिकारियों को भी अवगत करा गया है गांव से प्लायन करने वाले ग्रामीणों की तलाश की जा रही है। उनसे मामले की पूरी जानकारी ली जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments