Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधप्रेमिका से किया वादा, तीन दिन पहले दूसरी लड़की से कर ली...

प्रेमिका से किया वादा, तीन दिन पहले दूसरी लड़की से कर ली शादी; थाने पहुंची प्रेमिका

हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र के एक युवक ने अपनी प्रेमिका से 26 फरवरी को शादी करने का वादा किया, लेकिन 23 फरवरी को दूसरी लड़की से निकाह कर लिया। नाराज प्रेमिका ने थाने पहुंचकर प्रेमी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर डाली। हैरत की बात यह है कि जेल जाने से बचने के लिए प्रेमी ने प्रेमिका से भी शादी की हामी भर दी। बहरहाल, देर रात तक दोनों परिवार बातचीत से मामले का हल निकालने में जुटे हुए थे।

दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग

पुलिस के मुताबिक, कनखल क्षेत्र के एक युवक का प्रेम-प्रसंग पथरी क्षेत्र की युवती से चला आ रहा था। युवक ने 26 फरवरी को प्रेमिका से शादी का वादा भी किया हुआ था। इस बीच 23 फरवरी को ज्वालापुर क्षेत्र की एक लड़की से उसका निकाह हो गया। गुरुवार को इसकी भनक लगने पर प्रेमिका कनखल थाने पहुंच गई और प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शादी के अगले ही दिन प्रेमिका सामने आने से परिवार वालों के होश उड़ गए।

प्रेमी युवक को खानी पड़ सकती जेल की हवा भी

वहीं, नई नवेली दुल्हन भी सकते में आ गई। पुलिस ने युवक से पूछताछ की। प्रेमिका ने शादी की बात की तो युवक उसके साथ भी शादी के लिए राजी हो गया। हालांकि, परिवारों में कोई सहमति नहीं बनी। देर रात तक दोनों परिवार अपने स्तर से मिल बैठकर कोई हल निकालने में जुटे हुए हैं। यह तय है कि कोई सर्वमान्य हल नहीं निकला तो प्रेमी युवक को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। वहीं, इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments