Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधप्रेमिका से मिलने नैनीताल से रुड़की पहुंचा युवक, प्रेमी युगल के कदम...

प्रेमिका से मिलने नैनीताल से रुड़की पहुंचा युवक, प्रेमी युगल के कदम से घर में मचा कोहराम

रुड़की के भगवानपुर में फैक्ट्री कर्मी युवती ने युवक के साथ चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। पुलिस ने दोनों के शव दरवाजा तोड़कर बाहर निकाले। मामले की जानकारी परिजनों को दी गई है। दोनों मूलरूप से नैनीताल के रहने वाले थे। नैनीताल जिले की निवासी 21 वर्षीय युवती अपनी बहन के साथ ही करीब डेढ़ माह से सिसौना गांव में किराये के कमरे पर रहती थी।

बताया जा रहा है कि बड़ी बहन ड्यूटी पर गई हुई थी। जबकि छोटी कमरे में ही थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली कि बंद कमरे में कोई अनहोनी हुई है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अंदर से दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर का नजारा देखकर पुलिस चौंक गई। युवती और एक युवक का शव चुन्नी के सहारे लटक रहे थे।

युवक और युवती दोनों मूलरूप से नैनीताल के रहने वाले हैं। बताया गया कि युवक बुधवार को ही पहुंचा था। उप निरीक्षक बृजपाल सिंह ने बताया कि युवक और युवती के शव सिसौना स्थित किराये के कमरे से बरामद किए गए हैं। परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments