Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डफूलन देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेर सिंह राणा के नेतृत्व में...

फूलन देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेर सिंह राणा के नेतृत्व में हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे जाम

राष्ट्रीय जनलोक पार्टी के कार्यकर्ताओं को पथरी में रोके जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर जाम लगा दिया। लोक पार्टी के संयोजक और फूलन देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेर सिंह राणा के नेतृत्व में कई सौ कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया। रविवार को जनलोक पार्टी की हरिद्वार में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर रैली थी। जिसको लेकर पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को पथरी में रोक दिया। इसके बाद हरिद्वार पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नाराज होकर हाइवे पर जाम लगा दिया। जिससे हरिद्वार हाईवे बाधित हो गया। कार्यकर्ता हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए। प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल और सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह शेर सिंह राणा से वार्ता कर रहे हैं। वार्ता के बाद भी जब कार्यकर्ता हटने को तैयार नहीं हुए तब पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम खुलवाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments