Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबस में महिलाओं संग बदतमीजी कर रहे युवक को रास्‍ते से उतारा,...

बस में महिलाओं संग बदतमीजी कर रहे युवक को रास्‍ते से उतारा, साथियों संग पहुंचा आरोपित; चालक को बुरी तरह पीटा

रुड़की: कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर बेल्डा गांव में एक मिनी बस चालक को कुछ लोगों ने जमकर पीटा। जिसमें बस चालक को गंभीर चोट आई है। घायल को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में लाया गया है।

जानकारी के मुताबिक गुम्बावाला माजरी का निवासी विपिन मिनी बस का चालक है। वह रहमतपुर से एक बुकिंग लेकर रांघड़वाला गांव में गया था। वापसी के दौरान बस में एक युवक ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। जिस पर बस चालक ने युवक को कलियर रास्ते में उतार दिया।

उसके बाद जैसे ही बस चालक रहमतपुर गांव पहुंचा तो युवक उससे पहले ही वहां पहुंच गया। युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर विपिन के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसमें चालक को गंभीर चोट आई है। वहीं बस में भी जमकर तोड़फोड़ की गई है। घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments