Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबारिश के चलते गिरी दीवार, दब गई तीन कार

बारिश के चलते गिरी दीवार, दब गई तीन कार

रुड़की। लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते महिगरानं मोहल्ले में एक दीवार गिर गई। दीवार के नीचे खड़ी तीन कार दब गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

उत्तराखंड में मौसम का सितम जारी है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। नेशनल हाईवे से लेकर सड़क मार्ग भूस्खलन की वजह से बंद है। भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश तक में गंगा की जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। वहीं, ऊपरी इलाकों की बात करें तो मूसलाधार बारिश के चलते घर से लेकर सेब के बगीचे सब पानी में बह गए हैं।

भारी बारिश का ये दौर अभी थमने वाला नहीं है। गुरुवार को भी उत्तराखंड के कई जिलों में भारी वर्षा होने वाली है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं कहीं जिलों में सुरक्षा को देखते हुए बच्चों के स्कूल बंद कर दिए हैं।

पांच जिलों में अलर्ट

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी वर्षा की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों में मूसलाधार वर्षा की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments