Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबाल गृह के तीन किशोर लापता, गए थे स्कूल, लेकिन वापस नहीं...

बाल गृह के तीन किशोर लापता, गए थे स्कूल, लेकिन वापस नहीं लौटे

हरिद्वार : राजकीय बाल गृह रोशनाबाद के तीन बाल अपचारी लापता हो गए। शनिवार शाम तक उनके वापस न लौटने पर बाल गृह प्रबंधन अपने स्तर से तलाश करने में जुटा रहा। कुछ पता नहीं चलने पर रविवार की सुबह इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी है।

खोजबीन में कोई सुराग नहीं मिल पाया
असहाय और मां-बाप के बिछड़े बालकों के लिए हरिद्वार के रोशनाबाद में राजकीय बाल गृह बनाया गया है। खोजबीन में परिवार का पता चलने पर उन्हें स्वजनों के सुपुर्द कर दिया जाता है। बाल गृह के व्यवस्थापक आदेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके यहां से आठ अपचारी स्कूल पढ़ने के लिए भेल सेक्टर 1 जाते हैं।

स्कूल से वापस लौटने के दौरान तीन अपचारी लापता
शनिवार को स्कूल से वापस लौटने के दौरान तीन अपचारी लापता हो गए। जबकि पांच वापस लौट आए। देर रात तक बाल गृह प्रबंधन अपने स्तर से उनकी खोजबीन में जुटा रहा लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।

कई बार राजकीय बाल गृह से फरार हो चुके हैं किशोर

इससे पहले भी कई बार राजकीय बाल गृह से किशोर फरार हो चुके हैं। उनमें कई को ढूंढ लिया गया, जबकि कुछ अभी तक गायब चल रहे हैं। इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तीनों अपचारियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments