Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबेटी की जीत का जश्न मनाएंगे हरदा, मां गंगा के दर्शन कर...

बेटी की जीत का जश्न मनाएंगे हरदा, मां गंगा के दर्शन कर साबिर पाक की दरगाह पर जाएंगे

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं से चुनाव हारने और बेटी अनुपमा रावत की जीत के बाद हरिद्वार जाएंगे। वह हरिद्वार में मां गंगा का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद पिरान कलियर साबिर पाक की दरगाह पर जाएंगे। हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि हरिद्वार के ऋण से वह कभी उऋण नहीं हो सकते हैं।

हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने हरिद्वार ग्रामीण से धामी सरकार के कद्दावर मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को 4472 वोटों से पराजित कर जीत दर्ज की है। इसी सीट से 2017 में हरीश रावत स्वयं स्वामी यतीश्वरानंद से चुनाव हार गए थे। 2022 चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट से हार गए। खुद की हार और बेटी की जीत के बाद हरीश रावत शनिवार को हरिद्वार जाएंगे।

साबिर साहब ने हमेशा हिम्मत और सहारा दिया : रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण से अनुपमा की जीत बहुत बड़ी संजीवनी है। इसके लिए हरिद्वार ग्रामीण की जनता और हरिद्वारवासियों का आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने लिखा है शनिवार को मां गंगा के तट पर पहुंचकर हरिद्वार की जनता जनार्दन को धन्यवाद करेंगे।

हरीश रावत ने लिखा है जिस समय भी मुझे हौसले और सहारे की जरूरत होती है हरिद्वार मेरे साथ खड़ा हो जाता है। 2009 में भी हरिद्वार साथ खड़ा हुआ। हरिद्वार ने राजनीतिक जीवन यात्रा को उत्तराखंड में इतना आगे बढ़ाया। मां गंगा के आशीर्वाद लेने के बाद साबिर पाक की दरगाह जाएंगे। साबिर साहब ने हमेशा हिम्मत और सहारा दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments