Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डब्रह्मचारी आत्मबोधानंद ने आठ मार्च से जल त्याग का किया एलान

ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद ने आठ मार्च से जल त्याग का किया एलान

हरिद्वार। मातृसदन में 23 फरवरी से तपस्या पर बैठे ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद ने आठ मार्च से जल त्यागने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार माफियागिरी पर उतारू है तो वह साधु गिरी करेंगे। आपको बता दें कि आत्मबोधानंद स्वामी सानंद की चार मांगों को क्रियान्वित कराने के लिए तपस्यारत हैं।

हरिद्वार स्थित मातृसदन में मंगलवार को ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मातृसदन परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने कहा कि वह पहले ही कुंभ के दौरान शरीर त्यागने का एलान कर चुके हैं और शरीर त्यागने के वह 100 कारण भी लिखित में सौंपेंगे।

गौरतलब है कि प्रोफेसर सानंद की चार मांगों मंदाकिनी, अलकनंदा, भागीरथी और उनकी सहायक नदियों पर बनने वाले सभी प्रस्तावित और निर्माणाधीन बांध को निरस्त करने, रायवाला से रायघाटी तक खनन बंदी का नोटिफिकेशन, गंगा से पांच किलोमीटर दूर स्टोन क्रशर को करने के अलावा गंगा भक्त परिषद बनाने की मांग को लेकर तपस्या की और अपने प्राण त्याग दिए थे। उनकी मांगों को क्रियान्वित करने के लिए दोबारा तपस्या शुरू की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments