Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी को संत-महात्माओं और गोदियाल ने दी श्रद्धांजलि, कहा-...

ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी को संत-महात्माओं और गोदियाल ने दी श्रद्धांजलि, कहा- योगदान को नहीं भुलाया जा सकता

हरिद्वार। ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की पुण्यतिथि पर श्री जयराम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में संत-महंत उन्हें श्रद्धांजलि दी। निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने उन्हें सच्चा संत बताया। उन्होंने कहा कि देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के शिक्षा, पर्यावरण,सनातन परंपरा के मौलिक सिद्धांतों की स्थापना में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

वहीं, इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी के दिखाए मार्ग पर चलकर उन्नति के शिखर पर पहुंचा जा सकता है। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी के शिक्षा, गो सेवा, संस्कारों के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments