Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधभाई की देखभाल करने से परेशान नाबालिग बहन ने मासूम को उतारा...

भाई की देखभाल करने से परेशान नाबालिग बहन ने मासूम को उतारा मौत के घाट

प्रतीकात्मक तस्वीर
हरिद्वार। हरिद्वार जिले में एक चैकाने वाला मामला सामने आया है। जिसके बाद हर किसी की जुबान पर यही बात है। यहां एक बहन ने अपने मासूम भाई को केवल इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसे उसका ध्यान रखना पड़ता था। शुक्रवार की सुबह घर से गायब दो साल के मासूम पूरब की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। पूरब की सगी नाबालिग बहन ने चचेरी बहन के साथ मिलकर मासूम की हत्या कर दी।

मां बाप के काम पर चले जाने के बाद मासूम भाई की परवरिश बहन को ही करनी पड़ती थी। जिससे परेशान होकर उसने अपने भाई की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी नाबालिग बहन ने बताया कि पहले उसने मासूम को दूध में नशीली गोलियां मिलाकर बेहोश किया और फिर गंगनहर में फेंक दिया।

शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था मासूम
ज्वालापुर क्षेत्र की लोधामंडी बस्ती में घर के अंदर सो रहा दो साल का मासूम शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पेशे से पंक्चर की दुकान चलाने वाला सोनू लोधामंडी में अपने परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे जब उसकी पत्नी जमुना देवी की आंख खुली तब अपने दो साल के मासूम बेटे पूरब को गायब पाया।

महिला ने बेटे को गायब देखकर शोर मचाया। दंपति सीधे अपने परिचितों के साथ रेल चैकी पहुंचे। दो साल के मासूम के गायब होने की खबर मिलने पर पुलिस के होश फाख्ता हो गए। कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव और रेल चैकी प्रभारी सुनील रावत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दंपति से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments