Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधभाई को बेहोश कर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

भाई को बेहोश कर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

हरिद्वार -भाई के साथ रिश्तेदारी से लौट रही किशोरी से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे पहले उन्होंने किशोरी के भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे बेहोश कर दिया। होश में आने पर युवक ने कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, पथरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक रविवार को अपनी नाबालिग बहन के साथ सहारनपुर क्षेत्र स्थित बुआ के घर गया था। रविवार देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मखियाली गांव के पास पहुंचे तो रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे चार युवकों ने बाइक को हाथ देकर रुकवा लिया।इसी बीच एक ने लोहे की रॉड से युवक के सर पर हमला कर घायल कर दिया। गंभीर चोट आने से युवक बेहोश हो गया.इसके बाद किशोरी को जबरदस्ती खींचकर युवक गन्ने के खेत में ले गए और दुष्कर्म किया।इसके बाद युवक फरार हो गए। वहीं, किशोरी की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद भाई को होश आया तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और भाई-बहन को रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने युवक की हालत ठीक बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी।उसने मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए चार के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जाता है कि दोनों नामजद युवक मखियाली गांव के रहने वाले हैं। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही किशोरी का इलाज कराया जा रहा है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments