Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभारी बारिश के बाद उफनाए नाले में मां-बेटा बहे, बेटे की मौत

भारी बारिश के बाद उफनाए नाले में मां-बेटा बहे, बेटे की मौत

भारी बारिश के चलते उफनाए नाले में मां-बेटा बह गए। हादसे में दो साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि राहगीरों ने मां को नाले से सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ला सराव ज्ञान की पूजा देर शाम बारिश हल्की होने पर बेटे नमन (2) के साथ बाहर निकलीं। इस बीच नमन नाले में गिर गया।

बारिश होने से नाला उफान पर था। बचाने के लिए मां आगे बढ़ी तो वह भी नाले में गिर पड़ी। दोनों नाले में बहने लगे। शोर शराबा होने पर राहगीर मौके पर पहुंचे और पूजा को बाहर निकाल लिया, लेकिन नमन नाले में बह गया।  सूचना पाकर पुलिस और नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची।

काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से उन्होंने स्थिति संभाली और नमन का शव नाले से बाहर निकाला। इस दौरान काफी भीड़ भाड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments