Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभारी विरोध के बीच में हटाई मजार, छतों पर चढ़े लोगों को...

भारी विरोध के बीच में हटाई मजार, छतों पर चढ़े लोगों को पुलिस ने नीचे उतारा, छावनी में बदला इलाका

भारी विरोध के बीच ज्वालापुर में हटाई गई मजार

हरिद्वार ज्वालापुर में भारी विरोध के बीच चंदन वाली मजार को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। मजार को ध्वस्त करने के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। दोनों तरफ बेरिकेड्स लगाकर आवाजाही बंद कर दी गई। इधर मजार हटाने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग आर्य नगर चौक पर एकत्र हो गए।

सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बाद लोग लौट गए। मजार को हटाने की कार्रवाई के दौरान आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। छतों पर चढ़े लोगों को भी नीचे उतार दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments