Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधभूस्वामी पर जमीन व लाखों हड़पने का करने का आरोप

भूस्वामी पर जमीन व लाखों हड़पने का करने का आरोप

हरिद्वार। संवाददाता। सुमनपुरी में भूस्वामी गोपाल चंद्रावत द्वारा उनकी जमीन हड़पने व उनसे 50 लाख की रकम वसूलने का मामला सामने आया है। भूस्वामी गोपाल चंद्रावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हरिद्वार के सुमनपूरी में उनका एक भू खंड है। जिसमे से कुछ जमीन उन्होंने चौकी निर्माण के लिए पुलिस विभाग को दे दी है और उसके शेष भाग पर पुलिस का कब्जा है।

जमीनो के दस्तावेज होने के बावजूद भी जमीन पर पुलिस का कब्जा है। जिसको वह खाली नही कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कब्जा हटाने के बदले पुलिस द्वारा उनसे 50 लाख रूपये की मांग की जा रही है। जिसके चलते वह न्यायालय मे भी गुहार लगा चुके है साथ ही इस मामले मे आज उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मुलाकत की है। जिस पर उन्हे मामले की जांच का आश्वासन देकर कार्यवाही करने की बात कही गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments