Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमंगलौर में चेयरमैन प्रतिनिधि पर अभद्रता का आरोप लगा सफाई कर्मचारी काम...

मंगलौर में चेयरमैन प्रतिनिधि पर अभद्रता का आरोप लगा सफाई कर्मचारी काम से लौटे, धरना किया शुरू

मंगलौर (हरिद्वार)। हरिद्वार जिले के मंगलौर में चेयरमैन प्रतिनिधि पर अभद्रता का आरोप लगाकर सभी अस्थाई सफाई कर्मचारी सफाई व्यवस्था को अधूरा छोड़ वापस लौट गए हैं। उन्होंने कर्मचारी नगर पालिका परिषद के पुराने भवन में धरना शुरू कर दिया है।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के मंगलौर शाखा के अस्थाई सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि सुबह जब सफाई कर्मचारी काम पर जा रहे थे, तब चेयरमैन प्रतिनिधि ने नगर पालिका परिषद में पहुंचकर संघ के अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसकी जानकारी मिलने पर सभी लोग सफाई व्यवस्था को बीच में छोड़कर वापस लौट आए हैं। सफाई कर्मचारी नगर पालिका परिषद के पुराने भवन में धरने पर बैठ गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments