Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमंगलौर में युवक की दरिंदगी, छह साल की मासूम को बनाया हवस...

मंगलौर में युवक की दरिंदगी, छह साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार; बच्ची की हालत नाजुक

रुड़की। हरिद्वार जिले के मंगलौर के एक गांव में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही युवक ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल, मंगलौर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार की रात पुलिस को बताया कि उसके गांव में रहने वाले अभिषेक नाम के युवक ने उसकी छह साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। फिलहाल, बच्ची का उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments