Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमंत्री मदन कौशिक के घर के बाहर कांग्रेसियों ने जमकर किया हंगामा,...

मंत्री मदन कौशिक के घर के बाहर कांग्रेसियों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस के साथ हुई झड़प, हिरासत में कई कार्यकर्ता

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की गली के बाहर जमकर हंगामा किया। धीरे-धीरे हंगामा इतना बढ़ा कि वहां पहुंची पुलिस के साथ भी कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। वहीं इसके बाद कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।जानकारी के अनुसार, शराब माफिया और भू माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाकर सुबह युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव राम विशाल देव के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के आवास के बाहर एकत्रित हुए।

 


जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने बल पूर्वक उन्हें गाड़ी में बैठाना शुरू किया। मेयर के पति अशोक शर्मा के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा को पुलिस ने डंडे और धक्के देकर गाड़ी में डाला। इस दौरान हाथापाई में महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडेय के हाथ में चोट भी आई है।


पुलिस ने करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है। जिन्हें रोशनबाद पुलिस लाइन में लेकर पहुंचे। उनके जाने के बाद भी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राजबीर चैहान के नेतृत्व में खन्नानगर गली के बाहर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

इन्हें पुलिस ने हिरासत में तो नहीं लिया, लेकिन धक्का देकर प्रेम नगर आश्रम गेट तक ले गए। इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा ने पुलिस पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को धराशायी करने का आरोप लगाया। उन्होंने सीओ को शहरी विकाश मंत्री मदन कौशिक का एजेंट बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments