Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमहामंडलेश्वर प्रखर जी महाराज की शिष्या आई मीडिया के सामने, बोलीं- कुछ...

महामंडलेश्वर प्रखर जी महाराज की शिष्या आई मीडिया के सामने, बोलीं- कुछ लोग कर रहे मेरे गुरु को बदनाम

हरिद्वार। महानिर्वाणी अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर प्रखरजी महाराज की शिष्या अपने गुरु पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मीडिया के सामने आईं। उन्‍होंने अपने ही माता पिता व कुछ लोगों पर गुरु को बदनाम करने और स्वयं की जान को खतरा बताते हुए गंभीर आरोप लगाए।

हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए वरिष्ठ महामंडलेश्वर प्रखरजी महाराज की शिष्या ने कहा कि कुछ लोग उनके गुरु प्रखर जी महाराज को बदनाम करने और उनकी संपत्ति कब्जाना चाहते हैं। इसमें उनके मां-बाप भी मिले हुए हैं। क्योंकि दो साल पहले उन्होंने कानपुर में अपना घर छोड़कर संन्यास ले लिया था और उनके मां-बाप को यह बात पसंद नहीं आई थी, जबकि संन्यास लेने के बाद उनके गुरु प्रखर जी महाराज जी उनके संरक्षक हैं।

कानपुर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के आदेश पर महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर प्रखर जी महाराज के खिलाफ शिष्‍या के माता पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने प्रखर जी महाराज पर गंभीर आरोप लगाए। बेटी का शोषण करने, हरिद्वार आश्रम में जबरन रखने के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद बुधवार को शिष्‍या ने माता-पिता पर आरोप लगाते हुए अपने गुरु प्रखर जी महाराज का बचाव किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments