Sunday, March 8, 2026
Homeहरिद्वारमहिला कांस्टेबल ने थाने के सरकारी आवास में लगाई फांसी

महिला कांस्टेबल ने थाने के सरकारी आवास में लगाई फांसी

हरिद्वार। हरिद्वार के झबरेड़ा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला कांस्टेबल का शव रसोई के अंदर दुपट्टे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया। आत्महत्या की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।

पुलिस के मुताबिक मंजीता निवासी ग्राम मंदोल थाना त्यूणी जिला देहरादून महिला कांस्टेबल थी। इस समय झबरेड़ा थाने में तैनात थी। मंजीता 2016-17 बैच में पुलिस में भर्ती हुई थी। महिला कांस्टेबल को थाना परिसर में आवास मिला हुआ था। गत शाम काम के सिलसिले में थाने से महिला कांस्टेबल को बुलाने के लिए फोन किया गया। काफी देर तक जब मंजीता का फोन नहीं उठा तो एक पुलिस कर्मी उन्हे बुलाने को कमरे में पहुंचा।

इस दौरान खिडकी से महिला कांस्टेबल का शव रसोईघर में फंदे से लटका देखा तो शोर मचा दिया। महिला की आत्महत्या से पुलिस में हड़कम्प मच गया। पुलिसर्मियों ने आवास का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया है।

एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने बताया कि महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या की है। मामले में आगे जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है अभी तक हम आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments