Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड'मेरे होने वाले बच्चे का मुंह नहीं देखने देना चाहते ससुराल वाले',...

‘मेरे होने वाले बच्चे का मुंह नहीं देखने देना चाहते ससुराल वाले’, वीडियो बना लापता हुआ युवक

रुड़की के भगवानपुर में एक युवक ने अपने ही ससुरालियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाएं हैं। विकल ने वीडियो बनाकर अपने ससुरालियों पर आरोप लगाएं हैं। साथ ही वह वीडियो परिजनों को भेजकर आत्महत्या करने की बात भी कही है।

युवक मंगलवार से ही लापता
मंगलवार को युवक ने उक्त वीडियो परिजनों और रिश्तेदारों को भेजी। युवक मंगलवार से ही लापता है। परिजनों ने थाना भगवानपुर, कोतवाली गंगनहर और कोतवाली मंगलौर में तहरीर दी है। साथ ही युवक की तलाश कर रहे हैं।

दबाव बनाकर परेशान कर रहे ससुराल वाले
युवक वीडियो में सहारनपुर निवासी अपने ससुरालियों पर आरोप लगा रहा है कि वह उस पर घर जमाई बनने का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं उसकी पत्नी गर्भवती है और ससुराल वाले उसकी डिलीवरी सहारनपुर में करवाने का दबाव बनाकर परेशान कर रहे हैं।

गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका
वहीं, युवक के वीडियो बनाकर लापता होने से परिजनों में हड़कंप मचा है। उधर, पुलिस ने युवक के मोबाइल की आखिरी लोकेशन निकाली तो वह रुड़की गंगनहर के पास मिली है। ऐसे में युवक के गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है।

एसओ भगवानपुर पीडी भट्ट ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। साथ ही परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments