Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयुवक को महंगा पड़ा फेसबुक का प्यार, युवती ने अश्लील वीडियो बना...

युवक को महंगा पड़ा फेसबुक का प्यार, युवती ने अश्लील वीडियो बना पहले मांगे पैसे; फिर भेजी परिचितों को

रुड़की। फेसबुक पर पहले एक युवती ने युवक से दोस्ती की। उसे प्यार का झांसा देकर उसके साथ आनलाइन चैटिंग और वीडियो काल की। युवती ने युवक के अश्लील वीडियो भी बनाए। अब युवती वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर युवक को ब्लैकमेल कर रही है। युवक कई बार युवती को पैसे दे भी चुका है। इसके बाद भी युवती ने उसकी अश्लील वीडियो युवक के परिचितों को भेज दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव निवासी एक युवक की फेसबुक आइडी पर आठ जुलाई को रानो निवासी नागपुर से फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली थी। इसके बाद युवती ने युवक को मैसेंजर पर मैसेज करने शुरू कर दिए। युवक ने भी मैसेज किए। युवक, युवती के प्यार के झांसे में आ गया। युवती ने युवक के साथ वीडियो काल पर भी बात करने लगा।

15 जुलाई तक यह सब चलता रहा। इसके बाद युवती ने युवक को उसकी अश्लील वीडियो सैंड की। युवती अब इस वीडियो के जरिये युवक को ब्लैकमेल कर रही है। युवक ने बताया कि युवती ने वीडियो डिलीट करने के लिए पांच हजार रुपये मांगे थे। यह रुपये उसने उसे दे दिए हैं। उसने उसके एक-दो परिचितों को भी उसकी वीडियो सैंड कर दी है। युवक ने परेशान होकर अब मामले की तहरीर गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी है। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आइटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि दर्ज मुकदमे के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। वीडियो को एडिट किया गया है। फेसबुक आइडी के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments