Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधयूपी पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर की हवाई...

यूपी पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर की हवाई फायरिंग, तमंचा लेकर आरोपी फरार-बेटा गिरफ्तार

छोटे भाई की पिटाई से नाराज चल रहे यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर के बड़े बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर देसी तमंचे से हवाई फायरिंग कर सनसनी फैला दी। हरकत में आई कनखल पुलिस ने इंस्पेक्टर पुत्र को हिरासत में ले लिया, जबकि देसी तमंचा लेकर उसका दोस्त फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी धरपकड़ में पुलिस जुटी है।

घटना जगजीतपुर क्षेत्र में शनिचौक की बताई जा रही है। क्षेत्र के दो युवा गुटों में पिछले कुछ दिनों से तनातनी चली आ रही है। बताया जा रहा है कि राजागार्डन में रहने वाले और गाजियाबाद में तैनात इंस्पेक्टर के छोटे बेटे की दूसरे युवा गुट ने पिटाई कर दी थी। इस बात से उसका बड़े भाई खिन्न था। सोमवार देर रात बड़े भाई ने अपने मोटरसाइकिल सवार दोस्त के साथ दूसरे गुट के युवाओं को देखकर हवाई फायरिंग कर दी।फायरिंग होने पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर कनखल पुलिस पहुंची। जगजीतपुर चौकी प्रभारी ने इंस्पेक्टर पुत्र को पकड़ लिया जबकि तमंचा लेकर उसका दोस्त फरार होने में कामयाब रहा। एसओ दीपक कठैत ने बताया कि तमंचा लेकर फरार हुए युवक की तलाश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments