Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधराशन लेने गई नाबालिग को लिफ्ट देकर गैंगरेप, जान से मारने की...

राशन लेने गई नाबालिग को लिफ्ट देकर गैंगरेप, जान से मारने की धमकी देकर हुए थे फरार-पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाकर गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि मंगलवार की देर रात क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ कोतवाली पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी।

बताया कि वह मूल रुप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पिछले आठ दस साल से यहां सिडकुल की फैक्ट्री में कार्यरत है। क्षेत्र में किराए पर जिस मकान में वह रहता है, वहां एक अन्य महिला भी रहती है। महिला के घर में उसके रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहता है। आरोप है कि मंगलवार को उसकी बेटी राशन का सामान लेने गई थी, इसी दौरान महिला के घर आने वाले दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने से मोटरसाइकिल पर बैठा लिया।

आरोप है कि वह उसे बैठाकर सुभाषनगर क्षेत्र में सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम  दिया। घटना के बाद हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपित फरीद पुत्र इसरार एवं वकार पुत्र इश्तकार निवासीगण गांव इब्राहिमपुर पथरी को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जिसे कोर्ट में बयान के लिए पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments