Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुड़की : अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, मरने वालों...

रुड़की : अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, मरने वालों में दो युवक मुजफ्फरनगर के रहने वाले; एक की नहीं हुई शिनाख्‍त

मंगलौर। अलग-अलग सड़क हादसों में आज तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई, जबकि दो युवक मुजफ्फरनगर (उत्‍तर प्रदेश) के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक, आज मंगलवार को नारसन क्षेत्र के उजाला फैक्ट्री के समीप सुबह चार बजे दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

वहीं दूसरी ओर, नारसन कस्बे में सोमवार की देर रात बाइक सवार दो युवक मुजफ्फरनगर की ओर से हरिद्वार जा रहे थे। इस दौरान झबरेड़ा मोड से एक ट्रैक्टर ट्राली गलत दिशा से आ रही थी। इस कारण बाइक सवार दोनों युवक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए।

गंभीर हालत में घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान जितेंद्र (38 वर्ष) पुत्र मदन सिंह मोहल्ला कुकड़ा जिला मुजफ्फरनगर (उत्‍तर प्रदेश) और बलिंदर (42 वर्ष) पुत्र हुकम सिंह निवासी तालेड़ा जानसठ जिला मुजफ्फरनगर (उत्‍तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर चालक नजर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक किसी ने घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments