Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुड़की : आज होने वाली हिंदू महापंचायत पर रोक, भगवानपुर जाने की...

रुड़की : आज होने वाली हिंदू महापंचायत पर रोक, भगवानपुर जाने की कोशिश कर रहे स्वामी आनंद स्वरूप गिरफ्तार

रुड़की:  रुड़की के पास डाडा जलालपुर में आज प्रस्तावित हिंदू महापंचायत पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। जिसके बाद यहां टकराव के हालत बन गए हैं। इसे देखते हुए यहां भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं आयोजकों का कहना है कि महापंचायत हर हाल में होगी, चाहे थाने में ही करनी पड़े। 

स्वामी आनंद स्वरूप गिरफ्तार

पुलिस ने काली सेना के संस्थापक और शंकराचार्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप को स्वामी दिनेश आनंद के आश्रम में रोक लिया। जिसके बाद उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

वह हिंदू पंचायत के आयोजन पर रोक के बावजूद भगवानपुर जाने की कोशिश कर रहे थे, पुलिस ने उन्हें किसी भी तरह की पंचायत ना करने की हिदायत दी है। यह जानकारी स्वामी आनंद स्वरूप के आश्रम शांभवी धाम की ओर से दी गई है।

महापंचायत पर रोक लगाए जाने के बाद से पुलिस प्रशासन सतर्क है। 10 किलोमीटर के दायरे में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को लगातार समझाने में लगे हैं कि महापंचायत नहीं होगी, अमन और शांति बनाए रखें।

वहींं गांव में भी दिनचर्या जारी है, ग्रामीण अपने दैनिक कृषि कार्य में जुट गए हैं। डाडा जलालपुर, मानक मजरा, डाटा पट्टी, खेड़ी, शिकोहपुर और सिकरोड़ा समेत कई अन्य गांवों के मार्गों पर पुलिस पूरी सख्ती बरत रही है।यहां पर आने जाने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

पांच आश्रमों पर पुलिस की नजर, खुफिया विभाग के लोग तैनात

हिंदू महापंचायत को लेकर पुलिस की तरफ से जहां एक और सख्ती बरती गई है, वहीं स्वामी दिनेश आनंद भारती के संपर्क में रहने वाले आश्रमों पर पुलिस की नजर है। जिसमें रुड़की के टोडा एहतमाल स्थित स्वामी दिनेश आनंद का आश्रम, सुनहरा स्थित जीवनदीप आश्रम समेत श्यामपुर और हरिद्वार के करीब पांच आश्रमों पर पुलिस की नजर है। जहां पर खुफिया विभाग के लोग तैनात हैं। जीवनदीप आश्रम पर खुफिया विभाग की टीम लगाई गई है। हालांकि स्वामी यतींद्र आनंद गिरि महाराज आश्रम में नहीं हैं, वह लखनऊ गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments