Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुड़की में कांवड़ पटरी पर विस्फोटक मिलने की सूचना से हड़कंप, जांच...

रुड़की में कांवड़ पटरी पर विस्फोटक मिलने की सूचना से हड़कंप, जांच में जुटी एटीएस

कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की और हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है। इस दौरान रुड़की में कांवड़ पटरी पर एक शिविर के पास विस्फोटक मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हैंड ग्रेनेड जैसी कोई वस्तु वहां मिली है। सूचना मिलते ही एटीएस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, घटना स्थल वाली सड़क से आवाजाही रोक दी है।

जानकारी के अनुसार पहले भी यहां सेना की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले निष्क्रिय बम आदि मिल चुके हैं। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि कोई पुरानी संदिग्ध वस्तु मिली थी। सूचना पर एटीएस टीम द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर रेलवे और रोडवेज पर भी जांच कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments