Monday, March 9, 2026
Homeअपराधरुड़की में ग्रामीण के घर के बाहर फेंका गोवंश का कटा सिर,...

रुड़की में ग्रामीण के घर के बाहर फेंका गोवंश का कटा सिर, पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी

रुड़की : मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नगला कोयल गांव में असामाजिक तत्वों ने एक ग्रामीण के घर के बाहर गोवंश का कटा हुआ सिर डाल दिया। जिसके बाद पुलिस आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

गोवंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

ग्रामीण प्रवीण कुमार ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। नारसिंह चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह ने बताया कि पशुपालन विभाग की टीम को बुला कर मौके पर सैंपल लिया गया है। साथ ही इस मामले में गोवंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

उन्होंने माहौल को खराब करने के लिए इस तरह की शरारत की है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments