Sunday, March 8, 2026
Homeहरिद्वाररूड़कीः ट्रक और इनोवा की भीषण टक्कर, तीन की मौत, दो लोग...

रूड़कीः ट्रक और इनोवा की भीषण टक्कर, तीन की मौत, दो लोग गंभीर घायल

हादसे का शिकार हुई इनोवा कार


रूड़की। दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर ट्रक और इनोवा कार की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। घटना सुबह तड़के चार बजे की बताई जा रही है। बता दें कि आज सुबह ही टिहरी जिले में हुए दुर्घटना में पांच लोगों की जान जा चुकी है। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है।
पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश उर्फ उपेंद्र पुत्र देवेन्द्र, धीरज पुत्र शिवमंगल सिंह, सतपाल, बीरा सिंह और एक अन्य (सभी निवासी थाना पाला फरीदाबाद) इनोवा कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे।

बेलड़ा के पास ओवरटेक करते इनोवा सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। भीषण टक्कर से इनोवा सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि कार नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments