Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवंदना कटारिया के घर के बाहर पटाखे फोड़ने और अभद्रता का तीसरा...

वंदना कटारिया के घर के बाहर पटाखे फोड़ने और अभद्रता का तीसरा आरोपित गिरफ्तार, देशद्रोह की धाराएं बढ़ाने की मांग

हरिद्वार। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के बाहर आतिशबाजी करने वाला तीसरा आरोपित भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने अभी तक नामजद दो भाइयों अंकुर पाल और विजय पाल को गिरफ्तार किया था। वहीं, तीसरा नामजद आरोपित सुमित चौहान पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।

पुलिस ने आज उस पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए कोर्ट से गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी में थी। उससे पहले ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज सुबह आरोपित सुमित चौहान को रोशनाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। आपको बता दें कि पुलिस ने इस प्रकरण में तीनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वंदना कटारिया के स्वजन और कई संगठन मुकदमे में देशद्रोह की धाराएं बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसलिए पुलिस की जांच अभी जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments