Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवंदना कटारिया के भाई पंकज खोलेंगे बहन के नाम से एकेडमी, मिलेगी...

वंदना कटारिया के भाई पंकज खोलेंगे बहन के नाम से एकेडमी, मिलेगी निशुल्क ट्रेनिंग

एक तरफ जहां हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाने के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं, वहीं अब उनके भाई पंकज कटारिया हॉकी की छिपी हुई प्रतिभाओं को निकालने के लिए एकेडमी शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। खास बात यह है कि वंदना कटारिया के नाम से बनाई जाने वाली एकेडमी में हॉकी स्टार वंदना कटारिया भी खिलाड़ियों को टिप्स देंगी।

रोशनाबाद गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया था। वह हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय हॉकी खिलाड़ी बन गई थीं। आज वंदना से प्रेरणा लेकर कई खिलाड़ी हॉकी में हाथ आजमा रहे हैं लेकिन सुविधाएं के अभाव में वे अपनी मंजिल से बहुत दूर हैं।
खिलाड़ियों की इन समस्याओं को देखते हुए वंदना कटारिया के भाई पंकज कटारिया ने युवाओं के हॉकी के हूनर को निखारने का बीड़ा उठाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि वह बहुत जल्द ही अपनी बहन वंदना कटारिया के नाम से एकेडमी खोलने जा रहे हैं। इसमें हॉकी के अलावा बेटियों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विशेष कोच रखे जाएंगे। एकेडमी में समय-समय पर आकर वंदना भी खिलाड़ियों को टिप्स देंगी। कहा कि उनका मकसद अभाव में हॉकी न खेलने वाली खिलाड़ियों को अवसर प्रदान कराना है ताकि जनपद से और वंदना निकलकर अपना कॅरियर हॉकी में बना सकें।

दूरदराज के गांवों में अनेक बेटियां ऐसी हैं, जो सुविधाओं के अभाव में हॉकी का प्रशिक्षण लेकर मुकाम हासिल नहीं कर पा रही हैं, इसलिए हम चाहते हैं कि एकेडमी में उन सभी बेटियों और बेटों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाया जाए, जो धन और व्यवस्थाओं की कमी की वजह से नहीं पहुंच पाते हैं। इसके लिए वह जल्द ही बहन वंदना कटारिया के नाम से एकेडमी शुरू करेंगे। -पंकज कटारिया, वंदना कटारिया के भाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments