Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिविधायक देशराज ने विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ करवाया मुकदमा...

विधायक देशराज ने विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ करवाया मुकदमा दर्ज

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियनहरिद्वार। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र से भाजपा विद्यायक देशराज कर्णवाल ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। यह मुकदमा देशराज कर्णवाल ने एससी-एसटी और धमकी देने के आरोप में दर्ज कराया है।

विद्यायक देशराज कर्णवाल ने एसएसपी को दी गई तहरीर में बताया था कि 13 अप्रैल को नेहरू स्टेडियम में एक कुश्ती कार्यक्रम के दौरान खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ जातिसूचक शब्द और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

यही नहीं उन्हें चीरने-फाड़ने की धमकी भी दी थी। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही मुकदमे से जुड़े साक्ष्य जुटाए जाएंगे। इस मामले की जांच सीओ चंदन सिंह बिष्ट करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments