Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिविवादित चैंपियन शीत कालीन सत्र में ले सकते हैं, हिस्सा

विवादित चैंपियन शीत कालीन सत्र में ले सकते हैं, हिस्सा


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड पर अभद्र टिप्पणी को लेकर खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। 4 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में उनके शामिल होने को लेकर सियासी गलियारों में हलचल है।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि सरकार द्वारा उन्हें ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है जिसमें चैंपियन को सत्र में शामिल होने पर रोक हो, ऐसे में चैंपियन विधानसभा सत्र के दौरान जहां चाहे वहां बैठ सकते हैं। जबकी भाजपा प्रदेश महामंत्री व राजपुर से विधायक खजनादास ने बताया कि अभी तक विधायक चैंपियन का निस्कासन बरकरार है। इस पर मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष फैसला करेंगे जो भी उचित होगा सरकार वहीं करेगी। जिस तरह से देखा गया है कि चैंपियन काफी अनुशासित दिख रहे हैं, ऐसे में सरकार को उनसे शायद ही कोई परहेज हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments