Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशनिवार रात पथराव के बाद रविवार को लालढांग में हनुमान जन्मोत्सव शोभा...

शनिवार रात पथराव के बाद रविवार को लालढांग में हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा का आयोजन, पुलिस बल और एलआईयू मौजूद

हरिद्वार : शनिवार रात हरिद्वार के भगवानपुर में हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा में पथराव के बाद रविवार को लालढांग में शोभा यात्रा निकाली गई।

इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली। मौके पर पुलिस बल और एलआइयू मौजूद रहा। शोभा यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। यात्रा अल्पसंख्यक इलाकों से नहीं गुजरी।

हनुमान जन्मोत्सव के दूसरे दिन गाजीवाली स्थित श्री बाला जी धाम में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा बाला जी धाम से होते हुए गाजीवाली पुरने गांव से बम्बा से वापस मंदिर में समाप्त होगी। शोभायात्रा देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी। किसी भी गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments