Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसड़क हादसे में शामली के दो दोस्तों की मौत, अज्ञात वाहन चालक...

सड़क हादसे में शामली के दो दोस्तों की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में हुए सड़क हादसे में शामली के दो दोस्तों की मौत हो गई। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही घटना स्थल के सीसीटीवी पुलिस ने खंगालने शुरू कर दिए हैं।

गंगनहर कोतवाली को सचिन शर्मा निवासी ताना गढ़ी पुख्ता शामली ने तहरीर देकर बताया कि भाई सोनित कुमार (25 वर्ष) अपने दोस्त सचिन धीमान के साथ बाइक पर सवार होकर गुरुवार रात पनियाला गांव की तरफ आ रहा था। गांव के पास ही रात करीब दस बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें सोनित और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मौके ओर पहुची पुलिस ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल भिजवाया जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी पुलिस खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments