Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसरकार हरिद्वार कुंभ में बढ़ाएगी कोविड परीक्षण का दायरा

सरकार हरिद्वार कुंभ में बढ़ाएगी कोविड परीक्षण का दायरा

हरिद्वार। केंद्र की ओर से चिंता जताने के बाद अब प्रदेश सरकार हरिद्वार कुंभ के दौरान कोविड-19 जांच का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश का कहना है कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की गाइडलाइन के हिसाब से कोविड परीक्षण किया जा रहा है और प्रदेश अपनी क्षमता के हिसाब से परीक्षण की संख्या बढ़ाएगा। 

हरिद्वार में इस समय कुंभ के तहत तीर्थयात्रियों का आने का सिलसिला जारी है। भले ही अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से कुंभ की अधिसूचना जारी नहीं की गई हो। कुछ दिन पहले ही नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की टीम ने हरिद्वार का दौरा किया था। इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कुंभ के दौरान संक्रमण बढ़ने की आशंका जताते हुए चिंता जताई थी। 

रिपोर्ट में कहा गया था कि हरिद्वार में प्रतिदिन 10 से 20 तीर्थयात्री और 10 से 20 स्थानीय लोग कोविड से संक्रमित पाए जा रहे हैं। कुंभ के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के आने पर यह संख्या बढ़ेगी। यहां प्रतिदिन 50 हजार रेपिड एंटीजन टेस्ट और पांच हजार आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments