Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डससुराल से मायके आकर स्मैक का धंधा संभाल रही बेटी पुलिस के...

ससुराल से मायके आकर स्मैक का धंधा संभाल रही बेटी पुलिस के हत्थे चढ़ी, पहले पकड़ी गई थी मां

कलियर: मां के जेल जाने के बाद ससुराल से मायके आकर स्मैक का अवैध धंधा संभाल रही बेटी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.72 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। कलियर निवासी एक महिला मेहताब को कलियर थाना पुलिस ने करीब तीन माह पहले स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। महिला इस समय रुड़की जेल में बंद है।

महिला की एक बेटी शबनम की पथरी थाना क्षेत्र में ससुराल है। मां के जेल जाने के बाद बेटी शबनम पिछले कुछ समय से अपने मायके में आकर रह रही है। आरोप है कि मायके में रह कर वह मां का स्मैक का अवैध धंधा चला रही थी। इस बीच, कलियर थाना पुलिस को सूचना मिली कि शबनम रहमतपुर रोड पर एक कब्रिस्तान के निकट खड़ी है। वह किसी को स्मैक की खेप बेचने की फिराक में है।

इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस की भनक पाकर महिला वहां से भागने लगी। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.72 ग्राम स्मैक बरामद की है। थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि वह स्मैक की खेप कहां से लेकर आई थी और किसे बेचने वाली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments